Friday, September 7, 2018

मंगलम्

मंगलम् झूठा भला
मंगलम् सच्चा बुरा
मंगलम् मतलब भरा
मंगलम् 'मैं' ही बड़ा

मंगलम् करनी करम
मंगलम् कैसा जनम
मंगलम् से हो अहम
मंगलम् अंधा धरम

मंगलम् मृत्यू समीप
मंगलम् सब मोहनम्
मंगलम् भोगे सभी 
मंगलम् नित्यों नियम


मंगलम् मेरा नसीब
मंगलम् मेरा करम
मंगलम् माया सभी
मंगलम् मन जीतनम्

मंगलम् सब प्रेममय
मंगलम् काहे का भय
मंगलम् गर हो भरम्
मंगलम् साक्षी की जय

No comments: