अच्छा क्या है? बुरा क्या है?
इस बात से किसी को मिला क्या है?
इस ख़याल की रुह में ग़म पलता है,
तेरा क्या है? और मेरा क्या है?
तुम्हारे माथे को चूम लूँ, करीब आओ
इस से बढ़कर दुनिया में सुनहरा क्या है?
मोहब्बत तो मोहब्बत होती है,
बेहद क्या है? ज़रा क्या है?
एक बार जो बन गए आशिक तो,
फिर जिया क्या है? और मरा क्या है?
वक़्त से पूछो वक़्त का मिज़ाज
पूरा क्या है? अधूरा क्या है?
इस बात से किसी को मिला क्या है?
इस ख़याल की रुह में ग़म पलता है,
तेरा क्या है? और मेरा क्या है?
तुम्हारे माथे को चूम लूँ, करीब आओ
इस से बढ़कर दुनिया में सुनहरा क्या है?
मोहब्बत तो मोहब्बत होती है,
बेहद क्या है? ज़रा क्या है?
एक बार जो बन गए आशिक तो,
फिर जिया क्या है? और मरा क्या है?
वक़्त से पूछो वक़्त का मिज़ाज
पूरा क्या है? अधूरा क्या है?
No comments:
Post a Comment