Friday, May 1, 2020

घर

जिसको अपना घर कहते हों कितना जानतें हो?
क्या कभी देखा है?
बाथरूम के ऊपर जो पानी की टंकी रखी है
वहां नए पुराने खिलौने, बर्तन, पत्थर,
टाईल्स के टुकड़े, काला हीट,
पुरानी गुड़िया के कपड़े,
जूते की पॉलिश की डिब्बी,
जिसके अंदर की पॉलिश बेहद कड़क और ख़राब हो चुकी,
बालों में रंग लगाने वाली कंगी और ब्रश,
सूखे चुने से आधी भरी हुई एक छोटीसी बाल्टी,
जिसमें एक पुराना, अधमरा ब्रश,
तुलसी का पेड़ लगाने के लिए जो मिट्टी लाए थे थैली में भरकर उसमें की कुछ बची हुई वहीं रखी हैं,
और कितना कुछ है वहां पानी की टंकी के साथ साथ...
घर में और भी कई जगहों पर हमारी नज़र नहीं जाती कई बार,
मन का भी यही हाल तो नहीं, क्या कुछ भरा पड़ा होगा अंदर काम के चीज़ों के अलावा ...!
जिसको अपना घर कहते हों कितना जानतें हों ।

No comments: