Friday, May 1, 2020

घर में रहे

अब ये सोचो,
मन से निकलो घर से बाहर,
स्टेशन की ओर चलो,
जैसे रोज़ जाते थे वैसे,
या फ़िर पैदल,
ज़रा याद करो के
रास्ते भर में क्या क्या दिखाई पड़ता था,
हर कुछ देखने की कोशिश करो,
ज़रा गौर से सोचो,
एक एक नज़र आती जगहों को याद करो,
उनसे जुड़ी कोई  बात याद आती होगी,
किसी दुकान का नाम, कोई पोस्टर,
चौराहा, तालाब, गार्डन, मिठाई की दुकान,
पानी पुरिवाला, आइस्क्रीम वाला, सिनेमा हॉल,
मंदिर, मस्ज़िद, चर्च,विहार, स्कूल,
किताबों की दुकान, कुछ खास लोग,
बहुत सारी बातें याद होगी
बड़ा अच्छा लगा होगा याद करके,
तो इनको अगर दुबारा जीना चाहते हो,
तो कुछ दिन घर में ही रहो ।


No comments: